फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himcare Card: मरीजों को निजी अस्पतालों में 30 नवंबर तक मिलेगी डायलिसिस सुविधा

Wed, 14 Aug 2024 09:21 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल में हिमकेयर योजना में संशोधन किया है। अब निजी अस्पताल मरीजों को 1 सितंबर से 30 नवंबर, 2024 तक डायलिसिस सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
हिमकेयर कार्ड (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री हिमाचल हेल्थकेयर योजना (हिमकेयर) में संशोधन किया है। योजना में संशोधन किए जाने से अब निजी अस्पताल मरीजों को 1 सितंबर से 30 नवंबर, 2024 तक डायलिसिस सेवाएं प्रदान कर सकेंगे। योजना के अन्य प्रावधानों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि व्यापक जनहित में यह फैसला लिया गया है ताकि गुर्दे की बीमारियों से ग्रसित मरीजों को डायलिसिस की निर्बाध सुविधा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के नागरिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें