शिमला। बार एसोसिएशन टेबल टेनिस क्लब की ओर से जिला न्यायालय परिसर, चक्कर शिमला में हॉट वैदर टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में पचास खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश देविंदर कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। डबल श्रेणी में अधिवक्ता हिमांशु पंवार और अधिवक्ता कमलेश सेन की जोड़ी ने विजेता ट्रॉफी हासिल की। उपविजेता का खिताब अधिवक्ता रमेश्वर तंवर और अधिवक्ता अमरिंदर राणा की जोड़ी को मिला। सिंगल श्रेणी में अधिवक्ता निशांत खिड़ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया जबकि अधिवक्ता अनुज शर्मा उपविजेता रहे। जिला खेल अधिकारी अनुराग ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। संवाद