फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगाकर सहायक लैब टेक्नीशियन ने दी जान, बागवानी विभाग में था तैनात

Thu, 22 Jul 2021 11:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

राकेश कुमार के परिजनों ने भी उसकी मौत पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। हालांकि उसने फंदा क्यों लगाया, इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुल्लू जिले के बजौरा में सहायक लैब टेक्नीशियन ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह अपने कमरे में पंखे से लटका था। बागवानी विभाग की बजौरा फार्म में सहायक लैब टेक्नीशियन था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को भुंतर पुलिस को सूचना मिली कि बजौरा में एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा टहल सिंह राणा के चार मंजिला मकान की सबसे ऊपर वाली मंजिल में राकेश कुमार (44) पुत्र नेक राम, निवासी जडियार, डाकघर कांगो का गैहरा, तहसील धर्मपुर, जिला मंडी का शव पंखे से लटका था।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। मौके पर लोगों के बयान भी दर्ज किए। घटनास्थल पर डीएसपी भी पहुंचे और मामले की जांच के लिए दिशा-निर्देश दिए। राकेश कुमार के परिजनों ने भी उसकी मौत पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। हालांकि उसने फंदा क्यों लगाया, इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उधर, एसपी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि शव के पोस्टमार्टम के बाद मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें