फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्ले से कहर बरपाने को तैयार है ये क्रिकेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच शुरू होने जा रही एकदिवसीय और टी-20 मैचों की सीरीज के लिए हिमाचल की क्रिकेटर सुषमा वर्मा का चयन हुआ है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की दाएं हाथ की बल्लेबाज सुषमा वर्मा को दक्षिण अफ्रीका के साथ 24 नवंबर से शुरू होने वाली सीरीज के लिए विकेट कीपिंग और बल्लेबाजी का जिम्मा सौंपा गया है।

सुषमा वर्मा का चयन सीरीज में एकदिवसीय और टी-20 मैचों के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीरीज के तीन एकदिवसीय और एक टी-20 मैच खेला जाएगा। इससे पूर्व शिमला जिले के सुन्नी की रहने वाली सुषमा वर्मा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ अपने खेल का प्रदर्शन कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी है हिमाचल का दबदबा

सुषमा वर्मा एचपीसीए की महिला क्रिकेट टीम की सदस्य हैं। सुषमा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत हिमाचल टीम पिछले साल देश भर में सर्वश्रेष्ठ रही थी। इस बार भी भारत में हिमाचल महिला क्रिकेट टीम दूसरे नंबर पर है। एचपीसीए के प्रेस सचिव मोहित सूद ने भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज में हिमाचल की सुषमा वर्मा के चयन होने की पुष्टि की है।

अनुराग ठाकुर ने दी बधाई
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने सुषमा वर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने की बधाई दी है। ठाकुर ने कहा कि एचपीसीए की महिला अकादमी को खुले अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। फिर भी अकादमी की खिलाड़ी देश भर में नाम ऊंचा कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें