फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचली जड़ी-बूटियों का कमाल, मधुमेह के 20 लाख मरीज हो गए स्वस्थ

Fri, 08 Jun 2018 10:29 AM IST
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय आयुष मंत्रालय का दावा है कि हिमाचल की जड़ी-बूटियों से उसने देश के 20 लाख मधुमेह रोगियों की बीमारी को नियंत्रित किया है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने वीरवार को बताया कि कुछ समय पहले हिमाचल के करीब 500 पौधों पर वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के वैज्ञानिकों ने शोध किया था।
विज्ञापन


दो वर्ष के शोध के बाद वैज्ञानिकों ने बीजीआर-34 नामक दवा बनाई। जिसे महज 5 रुपये में सरकारी कीमत पर बेचने का फैसला लिया गया। वर्ष 2015 से 2017 के बीच इस दवा के जरिये सरकार ने करीब 50 लाख मधुमेह रोगियों तक अपनी पहुंच बनाई है।
विज्ञापन

इन बीमारियों की दवा भी जल्द आएगी

सरकार का दावा है कि इनमें से 20 लाख लोगों को तीन से चार दिन के भीतर फायदा पहुंचा। अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर मंत्रालय ने बीजीआर की सफलता को देखते हुए अब टीबी, निमोनिया और फेफड़ों में कैंसर को रोकने के लिए भी दवा पर शोध शुरू कर दिया है।

सीएसआईआर का एक दल जल्द ही हिमाचल जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दो वर्ष के भीतर आयुर्वेद के क्षेत्र में देश को कई बड़े शोध देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें