फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा का घेराव करेगी युवा कांग्रेस, ये है वजह

Sat, 24 Aug 2019 05:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि युकां 26 अगस्त को सुबह 11 बजे विधानसभा का घेराव करेगी। प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। युकां का मानना है कि प्रदेश में बेरोजगारी और कानून व्यवस्था की समस्या गंभीर बनी हुई है। राज्य के उद्योगों में छंटनी का दौर चला हुआ है।

विज्ञापन


मनीष ठाकुर ने शनिवार को राजीव भवन शिमला में प्रेस सम्मेलन के दौरान कहा कि युवा कांग्रेस की विधानसभा के बाहर होने वाली रैली में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रभारी जगदेव गागा भी हिस्सा लेंगे। कहा कि प्रदेश में इन्वेस्टर मीट के नाम पर रियल इस्टेट कंपनियों से 100-200 करोड़ के एमओयू किए जा रहे हैं। उनकी टर्न ओवर 25 करोड़ तक है। इन कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए धारा 118 का सरलीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या 13.5 लाख तक पहुंच चुकी है। शिक्षा का निजीकरण और भगवाकरण किया है। युवा कांग्रेस नेताओं पर झूठे मामले दर्ज कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकार अब विधायकों का उत्पीड़न भी करने लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें