फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रमादित्य ने बताया कैसे विस चुनावों के टिकट फाइनल करेगी पार्टी

Mon, 17 Apr 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि आगामी विस चुनावों में कांग्रेस हर विस क्षेत्र का सर्वे करवाने के बाद ही टिकट का आवंटन करेगी। युकां प्रदेशाध्यक्ष ने कहा है कि कांग्रेस मिशन रिपीट करेगी और भाजपा को विस चुनावों में बाहर का रास्ता दिखाएगी। विक्रमादित्य सिंह रविवार को नाचन दौरे के दौरान महादेव में युकां के सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा अभी तक यह तय नहीं कर पाई है कि विस चुनावों में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा। युकां अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रदेश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखकर विकास किया है और आगे भी करेगी। 

प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल में रोजगार, बेरोजगारी भत्ता और स्वावलंबन के अनेक कार्य किए हैं, जिससे लोगों को लाभ मिला है। युकां अध्यक्ष ने कहा कि बजट में सरकार ने किसानों-बागवानों के लिए भी अनुदान पर अनेक योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर युकां कार्यकर्ता सक्रिय हो जाएं और सरकार की जन कल्याणकारी से जनता को अवगत करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें