फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: नशे में 14 फीट ऊंचाई से गिरा युवक, सरिया शरीर के आरपार, जानें पूरा मामला

Thu, 26 Mar 2026 08:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर (हमीरपुर)।

सार

 बड़सर (गलू) में सीट कवर की दुकान पर कार्यरत एक मजदूर रात को जैसे ही कमरे से बाहर निकला तो वह अपना संतुलन खो बैठा और करीब 14 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
मजदूर रात को 14 फीट ऊंचाई से गिरा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना-हमीरपुर मार्ग पर बड़सर (गलू) में सीट कवर की दुकान पर कार्यरत एक मजदूर रात को जैसे ही कमरे से बाहर निकला तो वह अपना संतुलन खो बैठा और करीब 14 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया। इस दौरान उसके कूल्हे में सरिया घुस गया और दूसरी तरफ निकल गया। घायल की पहचान 27 वर्षीय राजू चौहान निवासी तहसील आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बड़सर पुलिस मौके पर पहुंची और मेडिकल टीम को भी बुलाया गया।

विज्ञापन

 रेस्क्यू के दौरान युवक के शरीर में धंसे सरिये को काटना पड़ा। इस पूरी प्रक्रिया में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सिविल अस्पताल बड़सर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार युवक को गहरी चोटें आई हैं और उसको सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है।

रात को सूचना मिली थी कि एक युवक गिर गया है तथा उसके शरीर में सरिया घुस गया है। चिकित्सकों की टीम को मौके पर भेजा गया और घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया है। घायल की स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया है। युवक की स्थिति काफी गंभीर है। युवक की सर्जरी करनी पड़ेगी। -डॉ. अरविंद टंडन, बीएमओ, बड़सर

विज्ञापन

सूचना मिली कि एक व्यक्ति गिर गया है तथा घायल हो गया है। पुलिस को मौके पर भेज दिया है। युवक ने शराब का नशा कर रखा था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने अपना संतुलन खो दिया और गिर गया। शराब के सेवन की मात्रा की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। -लालमन शर्मा, डीएसपी, बड़सर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें