फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: अब स्वरोजगार के लिए महिलाओं को मिलेगा तीन लाख तक का लोन, निदेशक मंडल की बैठक में निर्णय

Tue, 03 Feb 2026 05:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 महिला स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्वरोजगार ऋण की सीमा को एक लाख रुपये से बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में महिला स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्वरोजगार ऋण की सीमा को एक लाख रुपये से बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दिया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में हुई महिला विकास निगम की 52वीं निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। मंत्री शांडिल ने कहा कि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भर बन सकें, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है। बैठक में निगम की ओर से संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही महिला सशक्तीकरण से जुड़े अहम निर्णय लिए गए। बैठक में महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा महिला कल्याण, कौशल विकास, रोजगार सृजन, प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों सहित अन्य विभागीय गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। निदेशक मंडल ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचे। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता श्याम भगत नेगी, प्रबंध निदेशक महिला विकास निगम अजय कुमार यादव सहित निदेशक मंडल के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें