हिमाचल की महिला कबड्डी टीम तमिलनाडु में 62 वें नेशनल कबड्डी चैम्पियनशिप के लीग मुकाबले में दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया पहले स्थान पर प्रवेश कर गए है। छत्तीसगड़ की टीम को दूसरे स्थान पर संतोष होना पड़ा।
लीग मैच के फाइनल मुकाबले में हिमाचल की महिला टीम ने छत्तीसगड़ को 15 अंको से हराकर अंतिम मुकाबले से बाहर का रास्ता दिखाया। इससे पहले तेलंगाना की टीम से भिड़ते हुए हिमाचल के टीम को 50 और तेलंगाना को 25 अंक मिले।
त्रिपुरा के साथ हुए मुकाबले में हिमाचल की टीम ने उन्हें 20 अंको से पराजित किया है। पहले लीग मैच में अपनी जीत देख हिमाचल महिला कबड्डी टीम के हौंसले बुलंद है। इससे हिमाचल महिला टीम में अगले मुकाबले के लिए काफी उत्साह है।