बैठक में परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि दुर्घटनाओं को दृष्टिगत हिमाचल व अन्य पहाड़ी राज्यों में सड़कों के रखरखाव व सड़क सुरक्षा बारे एक ठोस नीति बनाई जाए।
गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग व अपने मंत्रालय से संबंधित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को प्रदेश के अधिकारियों के साथ मई के पहले सप्ताह में शिमला में बैठक करने के निर्देश भी दिए।
स्वीकृत नए उच्च मार्गों के निर्माण की औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने विभाग को स्पष्ट किया कि प्रदेश में जहां पर भी राष्ट्रीय मार्गों का काम चल रहा है, वहां पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए सैलानियों को किसी भी किस्म की असुविधा न होने पाए।