बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि प्रौद्योगिकी (एग्रीटेक), ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक वाहन, पर्यटन, डेयरी उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, डाटा भंडारण और जल संसाधन प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में साझेदारी पर गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने इस क्षेत्र में यूके की विशेषज्ञता का लाभ उठाकर पारस्परिक विकास और प्रगति को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया। कैरोलिन रौवेट ने हिमाचल प्रदेश और यूके के निवेशों के बारे में बताया।