फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: बिना तलाक पत्नी को रिकॉर्ड से हटा परिवार रजिस्टर में दर्ज कराया दूसरी महिला का नाम, जानें फिर क्या

Sun, 18 Jan 2026 10:29 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)।

सार

एक महिला ने थाना घुमारवीं में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पति ने बिना तलाक अथवा किसी वैधानिक प्रक्रिया के उनका नाम धोखे से परिवार रजिस्टर से कटवा दिया और किसी अन्य महिला को अपनी पत्नी के रूप में दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में घुमारवीं क्षेत्र में धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। एक महिला ने थाना घुमारवीं में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पति ने बिना तलाक अथवा किसी वैधानिक प्रक्रिया के उनका नाम धोखे से परिवार रजिस्टर से कटवा दिया और किसी अन्य महिला को अपनी पत्नी के रूप में दर्ज करवा दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

फर्जी संतानों की प्रविष्टियां भी करवाई गईं
इतना ही नहीं, परिवार रजिस्टर में फर्जी संतानों की प्रविष्टियां भी करवाई गईं। शिकायतकर्ता के अनुसार वह उक्त व्यक्ति की पत्नी है और उनके बीच किसी भी प्रकार का तलाक या कानूनी अलगाव नहीं हुआ है। इसके बावजूद आरोपी ने अपने निजी स्वार्थ के चलते सरकारी रिकॉर्ड में गलत जानकारी दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच के दौरान नगर परिषद घुमारवीं से संबंधित परिवार रजिस्टर का रिकॉर्ड मंगवाया गया।
विज्ञापन

दस्तावेजों में यह स्पष्ट हुआ
नगर परिषद से प्राप्त दस्तावेजों में यह स्पष्ट हुआ कि शिकायतकर्ता का नाम परिवार रजिस्टर से हटाकर किसी अन्य महिला को पत्नी के रूप में दर्ज किया गया है, जबकि इसके लिए कोई वैध कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं की गई थी। पुलिस ने पति सहित अन्य संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी संदीप धवल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिलाय है। जांच जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें