फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: झमाझम बारिश जारी, मंडी-कुल्लू हाईवे समेत 80 सड़कों पर आवाजाही ठप

Fri, 05 Aug 2022 10:54 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश में भारी बारिश से 75 बिजली ट्रांसफार्मर और 35 पेयजल योजनाएं ठप हैं। राजधानी शिमला में भी बारिश का दौर जारी है।
विज्ञापन
पांवटा साहिब-शिलाई और मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे भूस्खलन से बंद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच भारी बारिश का दौर जारी है। धर्मशाला, कांगड़ा, मंडी, डलहौजी में वीरवार रात भर बादल झमाझम बरसे। धर्मशाला में सबसे अधिक 111 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। पांवटा साहिब-शिलाई एनएच सहित 80 सड़कों पर आवाजाही ठप हो गई है। एनएच 21 मंडी-कुल्लू सात मील व हनोगी के पास बंद भूस्खलन से बंद हो गया है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। 

विज्ञापन


प्रभावित है। यहां कई किलोमीटर तक ट्रैफिक जाम लग गया है। प्रदेश में भारी बारिश से 75 बिजली ट्रांसफार्मर और 35 पेयजल योजनाएं ठप हैं। राजधानी शिमला में भी बारिश का दौर जारी है।

शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से बूंदाबांदी जारी है। जिला सिरमौर के हेवना गांव में पहाड़ी गिरने से सड़क के निर्माण में जुटी एक एलएनटी मशीन दब गई है। चालक को कड़ी मशक्कत के बाद मशीन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें