फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, शिमला में खिली धूप

Sun, 08 Jan 2023 08:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

11 और 12 जनवरी को पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। खराब मौसम को देखते हुए लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से ऊंचे इलाकों का रुख न करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
अटल ठनल के समीप बर्फ के बीच मस्ती करते सैलानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर रविवार को हल्की बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में धूप खिली रही। प्रदेश के उच्च और मध्य पर्वतीय जिलों में सोमवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानों में मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दस जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान लगाया है। 11 और 12 जनवरी को पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन


रविवार दोपहर बाद रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। खराब मौसम को देखते हुए लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से ऊंचे इलाकों का रुख न करने की सलाह दी है। रविवार को शिमला सहित प्रदेश के अन्य सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

रविवार को सोलन में अधिकतम तापमान 26.0, हमीरपुर में 24.2, बिलासपुर में 21.5, कांगड़ा में 21.1, मंडी में 21.0, भुंतर में 20.9, ऊना में 20.6, धर्मशाला में 20.2, चंबा में 19.5, शिमला में 19.0, नाहन में 16.1, मनाली में 14.8, कल्पा में 13.2 और केलांग में 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी सुधार आया है। शनिवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.5, कुकुमसेरी में माइनस 0.6, कल्पा में 0.6, ऊना में 2.4, सोलन-सुंदरनगर में 3.6, हमीरपुर में 3.9, मंडी में 4.1, मनाली में 4.4, धर्मशाला में 6.2 और शिमला में 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें