फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: मंत्रियों की शपथ से पहले ही सरकार ने दिया महंगे डीजल का झटका, वैट बढ़ाया, शिमला में अब ये रेट

Sun, 08 Jan 2023 07:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

शिमला में डीजल 83.16 से बढ़कर 86.16 रुपये प्रति लीटर हो गया है। धर्मशाला में डीजल 80.23 से बढ़कर 83.23 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही प्रदेश की जनता को बड़ा झटका दे दिया है। सुक्खू सरकार ने रविवार सुबह मंत्रियों की शपथ से पहले शनिवार आधी रात से वैट बढ़ाकर डीजल प्रति लीटर तीन रुपये महंगा कर दिया है। डीजल पर लगने वाले वैट को प्रति लीटर 4.40 से बढ़ाकर 7.40 रुपये कर दिया गया है। कर एवं आबकारी विभाग ने डीजल पर लगने वाले वैट को शनिवार रात से बढ़ाने की अधिसूचना जारी की।

विज्ञापन


डीजल के दाम में हुई बढ़ोतरी से मालभाड़े में बढ़ोतरी की संभावना है। बसों और ट्रकों का भाड़ा बढ़ने से महंगाई बढ़ने के भी आसार हैं। प्रदेश में तीन साल बाद डीजल पर वैट में बढ़ोतरी हुई है। नवंबर 2019 और मई 2020 में पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ा था। नवंबर 2021 में सरकार ने पेट्रोल और डीजल से वैट सात रुपये घटाया था। इससे कर एवं आबकारी विभाग को वर्ष 2021-22 में 2020-21 के मुकाबले करीब 350 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।

उधर, हिमाचल प्रदेश में वैट में तीन रुपये की बढ़ोतरी के बाद भी डीजल के दाम हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड से कम हैं। हरियाणा में डीजल के दाम अभी प्रति लीटर 91, पंजाब में 88 और उत्तराखंड में 90 रुपये है। कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में वैट कम होने से राजस्व  लगातार कम हो रहा था।
विज्ञापन


डीजल में मार्जिन कम होने के चलते राज्य सरकार को नुकसान उठाना पड़ रहा था। इस कारण वैट बढ़ाने का फैसला लिया गया है। शिमला में डीजल 83.16 से बढ़कर 86.16 रुपये प्रति लीटर हो गया है। धर्मशाला में डीजल 80.23 से बढ़कर 83.23 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

माकपा ने डीजल पर वैट बढ़ाने का किया विरोध
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रदेश सरकार की ओर से डीजल की कीमतों पर वैट की दरें बढ़ाने का कड़ा विरोध किया है। मंडी में पार्टी की राज्य कमेटी की मीटिंग में यह मांग की गई कि प्रदेश सरकार को महंगाई कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए। रविवार को एक तरफ नई सरकार ने मंत्रिमंडल का गठन किया, वहीं डीजल पर तीन रुपये वैट बढ़ा दिया।

इससे डीजल की कीमत 86 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। ऐसा करने से महंगाई और बढ़ जाएगी और जनता पर बोझ बढ़ेगा। राज्य सचिव डॉक्टर ओंकार शाद ने बताया कि पार्टी इस बढ़ोतरी को वापस करवाने को प्रदेश सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए कार्य योजना तैयार करेगी। वहीं, प्रदेश सरकार की ओर से पिछले एक माह में बंद संस्थानों को खुलवाने के लिए भी काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें