फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtang Pass: खराब मौसम के चलते पर्यटकों के लिए बंद किया रोहतांग दर्रा

Sun, 26 Nov 2023 06:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, मनाली (कुल्लू)/शिमला

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पूरे प्रदेश में सोमवार को येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खराब मौसम के चलते समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। मौसम विभाग के येलो अलर्ट को देखते हुए मनाली प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। रोहतांग के लिए ऑनलाइन परमिट बनाने की साइट भी बंद कर दी गई है।

विज्ञापन


हालांकि, रोहतांग दर्रे को अभी आधिकारिक तौर पर बंद नहीं किया है। मौसम साफ होने पर फिर से पर्यटक यहां बर्फ का आनंद ले सकेंगे। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पूरे प्रदेश में सोमवार को येलो अलर्ट जारी किया है। मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक दिसंबर तक मौसम खराब रहेगा और हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

गौरतलब है कि रोहतांग दर्रा हर साल 15 नवंबर को आधिकारिक तौर पर यातायात के लिए बंद कर दिया जाता था। इस साल मौसम साफ रहने के कारण अभी तक वाहनों की आवाजाही जारी है।
विज्ञापन


खराब मौसम को देखते हुए अभी भी दर्रे में आवाजाही पर अस्थायी तौर पर रोक लगाई है। एसडीएम रमन कुमार शर्मा ने बताया कि रोहतांग के लिए पर्यटक वाहनों की आवाजाही सोमवार से बंद कर दी है। मौसम को देखते हुए बाद में यह निर्णय लिया जाएगा कि दोबारा आवाजाही शुरू करनी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें