राजधानी शिमला और नाहन में सोमवार को बादल झमाझम बरसे। नारकंडा, कल्पा, बिलासपुर, धौलाकुआं और रिकांगपिओ में भी बारिश हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला रहा। हल्के बादल छाए रहने के साथ इन क्षेत्रों में धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। 23 जून तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
राजधानी शिमला में सोमवार सुबह मौसम साफ रहा। दिन में कुछ देर तेज बारिश हुई। दोपहर को धूप खिलने के बाद शाम को फिर बादल बरसे। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.2, हमीरपुर में 36.7, कांगड़ा में 35.8, मंडी में 35.6, बिलासपुर में 35.5, चंबा में 35.2, सोलन में 32.5, नाहन में 32.3, धर्मशाला में 31.0 और शिमला में 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।