हिमाचल प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 10 और 13 मार्च को मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल स्पीति में एक-दो स्थानों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। बाकि भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश की राजधानी शिमला में भी बुधवार को मौसम साफ बना रहा। धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है, जिससे ठंड से राहत मिली है।
न्यूनतम तापमान
प्रदेश की राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 10.0, सुंदरनगर 7.7, भुंतर 6.1, कल्पा 1.6, धर्मशाला 1.6, ऊना 10.2, नाहन 14.9, पालमपुर 9.5, सोलन 7.6, मनाली 5.0, कांगड़ा 10.4, मंडी 9.2, बिलासपुर 12.0, हमीरपुर 11.0 और जुब्बड़हट्टी में 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अधिकतम तापमान
बुधवार को ऊना में ऊना में अधिकतम तापमान 31.3, बिलासपुर में 29.5, हमीरपुर में 29.0, सुंदरनगर में 27.6, भुंतर-नाहन में 27.0, कांगड़ा में 26.8, सोलन में 26.7, धर्मशाला में 25.8, चंबा में 25.5, शिमला में 19.9, कल्पा में 15.0, डलहौजी में 10.9 और केलांग में 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।