फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में शीतलहर का प्रकोप, केलांग का पारा -10.8 डिग्री

Sun, 25 Dec 2022 10:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार और 29 दिसंबर को शिमला समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं, जबकि मैदानों में धुंध का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
मंडी शहर में छाई धुंध। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मौसम में बदलाव के साथ शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गई है। लाहौल के मुख्यालय केलांग में रविवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां का न्यूनतम पारा -10.8 और अधिकतम 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के पांच जिलों कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला और मंडी के सात क्षेत्रों का पारा शून्य से नीचे चला गया है।

विज्ञापन

 
राजधानी शिमला का रविवार को भले ही पारा ढाई डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा हो, लेकिन दिनभर बादल छाए रहने से ठंड रही। रविवार को व्हाइट क्रिसमस की आस लगाए पर्यटकों को थोड़ी मायूसी हुई। हालांकि, रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर फाहे गिरे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार और 29 दिसंबर को शिमला समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं, जबकि मैदानों में धुंध का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 27 और 28 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मौसम साफ  रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग    -10.8
कुकुमसेरी    -8.1
कल्पा    -3.9
मनाली    -1.5  
रिकांगपिओ    -0.6
नारकंडा    -0.5
सुंदरनगर    -0.5
मंडी    0.2
सोलन    1.4
शिमला    3.4
धर्मशाला    5.2

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें