फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में चार दिन भारी बारिश, 25 और 26 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट

Sat, 22 Jul 2023 03:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 मौसम विभाग केंद्र की ओर से प्रदेश के कई भागों में चार दिनों तक भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
भारी बारिश से तबाही। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में  बारिश का कहर लगातार जारी है। शनिवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रदेश में भारी बारिश से जगह-जगह तबाही हुई है। भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग केंद्र की ओर से प्रदेश के कई भागों में चार दिनों तक भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 23 व 24 जुलाई के लिए येलो, जबकि 25 व 26 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इस दौरान राज्य के अधिकतर भागों में बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में 28 जुलाई तक मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन




कहां कितनी बारिश
स्टेशन           बारिश(मिलीमीटर में)
श्रीरेणुका जी       195
पच्छाद              103.3
नाहन                91.4
चौपाल              90
सुंदरनगर          87.7
बड़सर             88.0
सोलन              86
अर्की               70    
रोहड़ू              70
मनाली             63
घमरूर            62.4
कसौली            62 
संगड़ाह           60
राजगढ़            54
कंडाघाट          50
बांगतू              46.6
गुलेर               44.4
जोगिंद्रनगर       42

स्थानीय लोग व सैलानी इन बातों का ध्यान रखें
  1. नदी-नालों से दूर रहें।
  2. अपने गंतव्य के लिए रवाना होने से पहले मार्ग पर ट्रैफिक की जांच करें।
  3.  इस संबंध में जारी की गई किसी भी यातायात सलाह का पालन करें।
  4. उन क्षेत्रों में जाने से बचें जहां अक्सर जलभराव की समस्या होती है।
  5. संबंधित विभागों की ओर से जारी सलाह और दिशा-निर्देशों का पालन करें।
  6. असुरक्षित भवनों-स्थानों में रहने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बारिश से तबाही। - फोटो : संवाद
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.8, सुंदरनगर 21.3, भुंतर 19.9, कल्पा 15.0, धर्मशाला 20.2, ऊना 24.4, नाहन 23.7, केलांग 12.7, पालमपुर 20.0, सोलन 19.5, मनाली 17.8, कांगड़ा 22.8, मंडी 22.0, बिलासपुर 23.5, चंबा 21.6, डलहौजी 15.6, जुब्बड़हट्टी 19.8, कुफरी 14.5, नारकंडा 13.5, रिकांगपिओ 17.3, धौलाकुआं 24.6 और देहरा गोपीपुर में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें