फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: मौसम ने ली करवट, रोहतांग में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड, पर्यटकों ने की मस्ती

Sat, 30 Dec 2023 02:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग/कुल्लू

सार

प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में शनिवार और रविवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन
लाहौल घाटी में हुई बर्फबारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और लाहौल में मौसम ने करवट ली है। शनिवार सुबह से रोहतांग दर्रा के साथ चंद्रभागा रेंज की ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरना शुरू हो गए हैं। लाहौल से लेकर कुल्लू तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं पर्यटकों व पर्यटन कारोबारियों को भी नए साल के मौके पर ताजा बर्फबारी की उम्मीद है।

विज्ञापन




जिला कुल्लू में तीन माह से सूखा चल रहा है। ऐसे में किसान-बागनानों को भी बारिश का बेसब्री से इंतजार है। वहीं नए साल के जश्र के लिए कुल्लू-मनाली के पर्यटन स्थलों में रौनक बढ़ गई है। बंजार के जिभी, सोझा, तीर्थन, मणिकर्ण व मनाली में रौनक बढ़ना शुरू हो गई है।
विज्ञापन


नए साल के लिए पर्यटन निगम के साथ निजी होटलियरों ने भी खूब तैयारियां की है। प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में शनिवार और रविवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से इन जिलों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में धूप खिली रहने की संभावना है। एक जनवरी से पूरे प्रदेश में साफ मौसम रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें