प्रदेश के सभी क्षेत्रों में रविवार को मौसम साफ रहेगा। सोमवार को मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में रविवार को मौसम साफ रहेगा। सोमवार को मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। 7 और 8 फरवरी को मौसम साफ बना रहेगा। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिली रहने से मौसम में ठंडक कम हुई है। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम साफ होने के बावजूद शनिवार शाम तक प्रदेश में 156 सड़कों पर आवाजाही ठप रही।
विज्ञापन
शनिवार शाम तक लाहौल-स्पीति में 132, चंबा में 14, कुल्लू-किन्नौर में तीन-तीन और शिमला-कांगड़ा में दो-दो सड़कों पर आवाजाही ठप रही। शिमला में पांच, और लाहौल-स्पीति, किन्नौर व चंबा में एक-एक बिजली ट्रांसफार्मर बंद है। शनिवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 26.0, मंडी में 25.3, सुंदरनगर में 24.5, हमीरपुर-कांगड़ा-भुंतर में 24.0, धर्मशाला में 23.2, चंबा में 22.6, सोलन में 22.4, नाहन में 22.2, शिमला में 16.0, डलहौजी में 15.4, मनाली में 15.0, कल्पा में 10.6 और केलांग में 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।