फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बिगड़ेगा मौसम, कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Tue, 13 Feb 2024 06:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश के कई भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बिगड़ने के आसार हैं।  
विज्ञापन
हिमाचल में बिगड़ा मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बिगड़ने के आसार हैं।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 13 फरवरी को बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 14 से 16 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। 17 फरवरी की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से राज्य में 18 फरवरी से बारिश-बर्फबारी की गतिविधि में तेजी आने के आसार हैं। 19 व 20 फरवरी को राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट के आसार हैं। वहीं, मंगलवार को राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। 

विज्ञापन


कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 5.8, सुंदरनगर 5.9, भुंतर 5.6, कल्पा 0.0, धर्मशाला 9.5, ऊना 6.8, नाहन 9.5, पालमपुर 6.0, सोलन 4.2, मनाली 3.2, कांगड़ा 7.6, मंडी 6.2, बिलासपुर 8.6, चंबा 7.1, जुब्बड़हट्टी 7.5, कुफरी 4.1, कुकुमसेरी -6.1, नारकंडा 2.5, भरमौर 4.3, रिकांगपिओ 2.8, सेऊबाग 5.5, धौलाकुआं 8.9, बरठीं 7.5, समदो -3.4, सराहन 4.0 और देहरागोपीपुर में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 15.2, सुंदरनगर 22.2, भुंतर 20.8, कल्पा 11.6, धर्मशाला 21.0, ऊना 25.6, नाहन 20.0, सोलन 20.6, मनाली 13.4, कांगड़ा 22.7, मंडी 21.8, बिलासपुर 23.7, चंबा 21.9, जुब्बड़हट्टी 17.2, कुफरी 9.9, कुकुमसेरी 7.0, नारकंडा 9.6, भरमौर 10.1, रिकांगपिओ 16.4, सेउबाग 19.9, धौलाकुआं 22.8, बरठीं 22.1 और समदो में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें