फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: ऊना में पारा 40 डिग्री के पार, आज भी गर्म हवाओं का अलर्ट; इस दिन से से बदलेगा मौसम का मिजाज

Tue, 09 Jun 2026 09:57 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ गया है। सोमवार को ऊना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी इन क्षेत्रों में लू जैसी परिस्थितियां बने रहने की चेतावनी जारी की है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मौसम के लगातार बदलते मिजाज के बीच सोमवार को मैदानी एवं मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में गर्मी ने फिर तेवर दिखाए। ऊना में अधिकतम तापमान फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने इन जिलों में मंगलवार को भी लू जैसी परिस्थितियां बने रहने की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी का असर बढ़ा है। शिमला और मनाली समेत कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान बीते दिनों के मुकाबले अधिक दर्ज किया गया।

उधर, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश, तेज अंधड़, बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। विभाग ने 11 और 12 जून के लिए कई क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 13 और 14 जून को भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। चोटियों पर बर्फबारी भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें