फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 28 मई से फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

Mon, 24 May 2021 10:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे और अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बारिश(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश  के मध्य और उच्च पर्वतीय  क्षेत्रों में 28 मई से 30 मई तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान मध्यम ऊंचाई वाले भागों में बारिश व चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, मैदानी भागों में 30 मई तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को धूप खिली रही।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे और अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान कल्पा 6.0, शिमला 11.6, सुंदरनगर 15.5, भूंतर 14.3, धर्मशाला 14.4 ऊना 19.2, नाहन 20.1, केलांग 3.0, पालमपुर 14.2, सोलन 14.5, मनाली 9.8, कांगड़ा 15.6, मंडी 9.8,  बिलासपुर 18.2, हमीरपुर 18.4, चंबा 13.0, डलहौजी 8.5 और कुफरी 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 24.3, सुंदरनगर 33.4, भूंतर 30.2, कल्पा 17.7, धर्मशाला 26.2,  ऊना 37.8, नाहन  32.1, सोलन 31,2, कांगड़ा 33.4, बिलासपुर 36.2, हमीरपुर 34.5, चंबा 31.1, डलहौजी 18.7 और केलांग 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें