फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: शिमला में झमाझम बरसे बादल, सात जिलों में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Sat, 28 Jun 2025 10:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 Himachal Weather Update Today :प्रदेश के कई भागों में लगातार एक सप्ताह तक भारी बारिश का अलर्ट है। सात जिलों में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
विज्ञापन
हिमाचल में भारी बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला में शनिवार शाम बादल झमाझम बरसे। मंडी, हमीरपुर और ऊना में भी बारिश रिकॉर्ड हुई। कुल्लू-चंबा में धूप खिलने से पसीने छूटे। शनिवार शाम तक प्रदेश में 38 सड़कें, 22 बिजली ट्रांसफार्मर और छह पेयजल योजनाएं ठप रहीं। राजधानी शिमला में शनिवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। शाम करीब छह बजे शहर में झमाझम बारिश शुरू हुई। करीब डेढ़ घंटा शहर में तेज बारिश हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री की कमी दर्ज हुई। कुल्लू और लाहौल-स्पीति में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मंडी में शनिवार सुबह धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। करीब 20 मिनट यहां मूसलाधार बारिश हुई।

विज्ञापन


कांगड़ा जिला में शनिवार को मौसम कहीं खराब रहा तो कहीं धूप खिली रही। धर्मशाला और मैक्लोडगंज में अधिकतम समय धुंध छाई रहने के साथ बूंदाबांदी हुई। सुबह मौसम साफ होने के चलते गगल एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइटें पहुंचीं। ऊना जिले में शनिवार सुबह कई क्षेत्रों में बारिश हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया। इससे उमस भरी गर्मी का दौर पहले की तरह जारी रहा। हमीरपुर में मौसम सुहावना बना रहा। दोपहर को हल्की बारिश हुई। चंबा जिले में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। जिला कुल्लू में 23, मंडी में नौ, ऊना में चार और लाहौल-स्पीति व सिरमौर में एक-एक सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रही। इसके अलावा कुल्लू में 18, चंबा में तीन और लाहौल-स्पीति में एक बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। चंबा में तीन, रामपुर में दो और लाहौल-स्पीति में एक पेयजल योजना प्रभावित हैं।

Trending Videos

इन जिलों के लिए अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 29 और 30 जून को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 28 जून 1, 2, 3 और 4 जुलाई को राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 29 और 30 जून को कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकि दिनों के लिए येलो अलर्ट है। 29 जून को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन व सिरमाैर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट है। जबकि 30 जून के लिए सिरमाैर, सोलन, शिमला व बिलासपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट है। 

चार जिलों के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा
अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के सोलन, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और पड़ोस में मध्यम से उच्च बाढ़ का खतरा होने की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ी वृद्धि होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर 23.9, भुंतर 22.1, कल्पा 14.8, धर्मशाला 19.9, ऊना 21.8, नाहन 21.9, केलांग 12.4, पालमपुर 19.0, सोलन 20.5, मनाली 18.7, कांगड़ा 22.7, मंडी 24.1, बिलापुर 23.6, हमीरपुर 25.7, चंबा 23.2, डलहाैजी 18.3, कुफरी 14.6, कुकुमसेरी 15.3, नारकंडा 14.0, भरमाैर 19.0, रिकांगपिओ 18.1, सेऊबाग 21.5, धाैलाकुआं 24.3, बरठीं 23.5, कसाैली 18.2, सराहन 17.7, देहरा गोपीपुर 24.0, ताबो 21.1 व बजाैरा में 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 35.2
भुंतर 34.5
बिलासपुर 33.6
धौलाकुआं 31.7
कांगड़ा 31.7
मंडी 31.4
केलांग 28.5
धर्मशाला 28.0
सोलन 28.0
मनाली 27.2
शिमला 23.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें