फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल मौसम: 14 अक्तूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार; तीन जिलों में आज आंधी-बिजली का अलर्ट; जानें अपडेट

Thu, 08 Oct 2026 03:57 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा। मौसम विभाग के 8 अक्तूबर के बुलेटिन के अनुसार 8, 9, 13 और 14 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल मौसम। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 8 अक्तूबर को जारी राज्य दैनिक मौसम बुलेटिन के मुताबिक अगले कई दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। बुलेटिन के अनुसार 8 अक्तूबर को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में एक-दो स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली चमकने की संभावना है। 9 से 14 अक्तूबर के बीच किसी जिले के लिए अलग से चेतावनी जारी नहीं की गई है।  

विज्ञापन





14 अक्तूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 8 अक्तूबर को मैदानी और निचले पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं, जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन

 

Trending Videos

9 अक्तूबर को मैदानी और निचले क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी हल्की बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बारिश/बर्फबारी हो सकती है। 10 से 14 अक्तूबर तक भी अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर बने रहने का पूर्वानुमान है।

अगले 3-4 दिन बढ़ेगा न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 3-4 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान भी कई हिस्सों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने का अनुमान है। इसके बाद 2-3 दिनों तक अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

कुकुमसेरी सबसे ठंडा, ऊना सबसे गर्म
बुलेटिन के अनुसार 8 अक्तूबर को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। बिलासपुर के झंडूता और में 3-3 सेंटीमीटर, शिमला जिले के सराहन में 2 सेंटीमीटर और पांवटा, शिमला, सोलन व शिमला एएमएस में 1-1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई। शिमला में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई।  
विज्ञापन

किसानों और लोगों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की स्थिति में घर से बाहर की गतिविधियां कम करने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने, कंक्रीट के फर्श पर नहीं लेटने और कमजोर ढांचों व उड़ने वाली वस्तुओं से सावधान रहने को कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें