इस दिन से बारिश-बर्फबारी की संभावना
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 7 और 8 मार्च को राज्य में शुष्क मौसम रहने की संभावना है। 9 मार्च को लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा सहित कांगड़ा और कुल्लू जिले के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 10 मार्च को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 11 से 13 मार्च तक राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं।
तापमान में बदलाव के आसार
वहीं बीते पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तथा कुछ स्थानों पर यह सामान्य रहा। विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 9 मार्च तक धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। उसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.5, सुंदरनगर 6.0, भुंतर 4.6, कल्पा -1.1, धर्मशाला 5.0, ऊना 5.0, नाहन 11.2, केलांग -7.5, पालमपुर 6.0, सोलन 4.0, मनाली 1.6, कांगड़ा 7.9, मंडी 7.6, बिलासपुर 6.2, चंबा 7.0, डलहाैजी 8.6, कुकुमसेरी -8.5, भरमाैर 5.0, सेऊबाग 4.0, बरठीं 5.7, धाैलाकुआं 8.4, पांवटा साहिब 9.0 व सराहन में 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।