फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में कड़ाके की ठंड, ताबो में सीजन की सबसे ठंडी रात, दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Wed, 03 Dec 2025 12:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश की चोटियों पर ताजा बर्फबारी के बाद राज्य में कड़ाके की ठंड दर्ज की जा रही है। 
विज्ञापन
हिमाचल में माैसम के करवट बदलने के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर ताजा बर्फबारी के बाद राज्य में कड़ाके की ठंड दर्ज की जा रही है। मंगलवार रात को ताबो का न्यूनतम तापमान इस सीजन में पहली बार माइनस 9.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को यह माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राज्य में 15 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। शिमला में भी ठिठुरन लगातार बढ़ रही हैं।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.0, सुंदरनगर 2.6, भुंतर 2.6, कल्पा -1.5, धर्मशाला 6.8, ऊना 5.5, नाहन 9.7, पालमपुर 4.5, सोलन 2.8, मनाली 1.9, कांगड़ा 4.5, मंडी 8.1, बिलासपुर 6.0, हमीरपुर 4.0, जुब्बड़हट्टी 7.2, कुफरी 4.0, कुकुमसेरी 3.9, नारकंडा 2.8, रिकांगपिओ 1.2, सेउबाग 0.4, बरठीं 3.5, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 5.0, देहरा गोपीपुर 6.0, ताबो -9.8, नेरी 8.6 व बजाैरा में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदलेगा माैसम
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से  5 और 7 दिसंबर को मौसम बदलने के आसार हैं। इस दाैरान प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसमें चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व लाहाैल-स्पीति जिला शामिल हैं। प्रदेश में ठंड बढ़ने के साथ ही सुबह-शाम कुल्लू, लाहौल-स्पीति, शिमला और चंबा में सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। 3 से 5 दिसंबर तक सुबह और देर रात के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। वहीं बिलासपुर, सुंदरनगर व मंडी में घना कोहरा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें