फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: हिमाचल के छह जिलों की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, नारकंडा में गिरे फाहे; शिमला-रामपुर में बारिश

Mon, 16 Nov 2026 09:40 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।

सार

हिमाचल प्रदेश के छह जिलों की ऊंची पहाड़ियों पर रविवार को बर्फबारी हुई, जबकि शिमला और रामपुर सहित कई क्षेत्रों में बारिश से शीतलहर तेज हो गई। नारकंडा, कल्पा, सांगला, जलोड़ी जोत और रोहतांग में बर्फ के फाहे गिरे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
जिला किन्नौर के छितकुल के रिहायशी इलाके में हुई बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के छह जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई, जबकि शिमला, रामपुर और कई अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश से शीतलहर तेज हो गई है। नारकंडा, कल्पा, सांगला, छितकुल, जलोड़ी जोत, रोहतांग और धौलाधार में हिमपात से पहाड़ियों पर सफेद बिछ गई। सामान्य तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट आने से पूरा हिमाचल शीतलहर की चपेट में आ गया है। पर्यटकों ने भी बर्फीले क्षेत्रों का रुख करना शुरू कर दिया है। लाहौल के कुकुमसेरी में पहली बार न्यूनतम पारा माइनस 3.2 डिग्री पहुंच गया है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

किन्नौर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कल्पा में रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। सुबह से ही बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए, जिससे खूबसूरत वादियां सफेद चादर में ढक गईं। सीमावर्ती गांव छितकुल, सांगला, रक्छम, बटसेरी और जिले के अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हिमपात हुआ। वहीं, नारकंडा में सुबह बर्फ के फाहे गिरे और रामपुर के काशापाट व पंद्रह-बीस क्षेत्र की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी दर्ज की गई।  रामपुर बुशहर और आसपास के निचले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाएं चलती रहीं। कुल्लू और लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज बदला। 


रोहतांग दर्रे में पांच सेंटीमीटर से अधिक बर्फबारी हुई। जलोड़ी जोत, चूड़धार और धौलाधार की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी से ठंड बढ़ गई। धर्मशाला में हल्की बूंदाबांदी औरतेज हवाओं ने मौसम को ठंडा कर दिया। चंबा के भरमौर और पांगी की ऊंची पहाड़ियों पर भी हल्का हिमपात हुआ। राजधानी शिमला में सुबह बारिश हुई। कांगड़ा के भागसूनाग और कुल्लू की खराहल घाटी में ओलावृष्टि हुई।

केलांग का पारा माइनस 2.5 डिग्री
लाहौल के मुख्यालय केलांग में रात का पारा माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कल्पा में 2.8, मनाली में 6.4, शिमला में 9.0, सोलन में 9.5, कांगड़ा में 10.5, ऊना में 11.4, धर्मशाला में 11.8 और बिलासपुर में 12.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

21 नवंबर तक साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। इसके चलते सोमवार से 21 नवंबर तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। आसमान साफ होने और धूप खिलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात और सुबह के समय ठंड का असर बना रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें