फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल माैसम: किन्नौर, रोहतांग की चोटियों पर बर्फबारी, कोटखाई-ग्रांफू में ओलावृष्टि, जानें पूर्वानुमान

Mon, 02 Nov 2026 07:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।

सार

 प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम के करवट लेने से जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में रविवार रात और सोमवार सुबह रोहतांग दर्रे पर हल्की बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
हिमाचल माैसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम के करवट लेने से जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में रविवार रात और सोमवार सुबह रोहतांग दर्रे पर हल्की बर्फबारी हुई। इससे दर्रे ने सफेद चादर ओढ़ ली। वहीं, कोकसर, ग्रांफू, छतड़ू और कोटखाई में ओलावृष्टि दर्ज की गई। किन्नौर की ऊंची चोटियों पर भी बर्फ के फाहे गिरे। इससे तापमान में गिरावट आई है और सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

बर्फबारी का नजारा देखने के लिए पहुंचे सैलानी
सोमवार को अटल टनल, सिस्सू सहित लाहौल घाटी के अन्य क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। रोहतांग दर्रे और कुंजम पास की ओर यातायात सुचारु रहा। रोहतांग दर्रे पर हुई ताजा बर्फबारी का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। करीब 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित दर्रे में बर्फबारी के बाद पर्यटकों ने मौसम का आनंद लिया। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा।

अब दिवाली तक बारिश के आसार नहीं
बिलासपुर में गोबिंद सागर झील के करीब 20 किलोमीटर के दायरे में सुबह सात से दस बजे तक धुंध छा रही है। इससे झील के आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो रही है। उधर, पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के चलते प्रदेश में अब दिवाली तक बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम के शुष्क रहने से मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम सामान्य बना रहेगा, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहने से सुबह और शाम ठंडक महसूस होगी।

कुकुमसेरी में माइनस 1.3, ताबो में 0.1 डिग्री रहा रात का पारा
रविवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 1.3, ताबो में 0.1, कल्पा में 4.2, मनाली में 7.1, कुफरी में 8.0, सोलन में 10.3, शिमला-बिलासपुर में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान
ऊना 32.4
मंडी 28.6
बिलासपुर 28.0
कांगड़ा 27.6
नाहन 25.6
सोलन 25.0
धर्मशाला 25.0
शिमला 21.7
मनाली 18.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें