भरमौर की ऊपरी चोटियों में 7.62 सेंटीमीटर ताजा हिमपात
कबायली क्षेत्र भरमौर की ऊपरी चोटियों मणिमहेश, कुगती, चौबिया, घटोर, द्रुण, काली छौ, क्वारसी में 7.62 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है। जबकि निचले क्षेत्रों डलहौजी, जिला मुख्यालय, बनीखेत, पांगी में देर शाम हल्की बारिश का क्रम शुरू हुआ। ऐसे में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.8, सुंदरनगर 8.5, भुंतर 8.2, कल्पा 3.4, धर्मशाला 9.2, ऊना 9.8, नाहन 13.8, पालमपुर 9.0, सोलन 9.0, मनाली 6.9, कांगड़ा 10.6, मंडी 8.3, चंबा 10.0, डलहौजी 8.6, जुब्बड़हट्टी 11.9, कुफरी 7.2, कुकुमसेरी 0.7, नारकंडा 5.6, रिकांगपिओ 6.5, धौलाकुआं 12.8, समधो 2.1, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 8.0 और देहरागोपीपुर में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान
डलहौजी में अधिकतम तापमान 13.7, चंबा 19.9, ऊना 21.2, नाहन 21.4, मनाली 19.2, कुकुमसेरी 10.2, केलांग 7.9, धर्मशाला 20.0, कांगड़ा 21.7, सेऊबाग 14.0, सुंदरनगर 19.1, बरठीं 20.5, कल्पा 10.8, बरठीं 20.5, नारकंडा 9.3, रिकांगपिओ 15.3, शिमला 13.6, कुफरी 9.0, जुब्बड़हट्टी 17.2 और सोलन में 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।