फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में माैसम ने बदली करवट, रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, ठंड बढ़ी

Mon, 10 Feb 2025 08:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सिस्सू

सार

रोहतांग दर्रा सहित घाटी की ऊंची चोटियों में रुक-रुककर बर्फबारी हुई है। इससे क्षेत्र में शीतलहर बढ़ गई है। 
विज्ञापन
लाहाैल घाटी में ताजा बर्फबारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में माैसम ने फिर करवट बदली है। सोमवार सुबह रोहतांग दर्रा सहित घाटी की ऊंची चोटियों में रुक-रुककर बर्फबारी हुई है। इससे क्षेत्र में शीतलहर बढ़ गई है।  माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 10, 11, 15 और 16 फरवरी को लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित कुल्लू, मंडी, शिमला, चंबा और कांगड़ा के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। अगले सात दिनों के दौरान शेष दिनों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है। 11 से 13 फरवरी के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।  12 से 14 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। 

विज्ञापन


पिछले सप्ताह हुई बर्फबारी से लाहौल में 112 सड़कें बंद है। जलोड़ी दर्रा के बंद होने से नेशनल हाईवे 305 पर छोटे वाहनों के साथ बसों की आवाजाही भी बंद है। अटल टनल रोहतांग होकर भी बसों की आवाजाही ठप है। 




 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.6, सुंदरनगर 6.5, भुंतर 5.4, कल्पा 0.4, धर्मशाला 5.2, ऊना 3.6, नाहन 8.5, केलांग -4.0, पालमपुर 7.5, सोलन 5.2, मनाली 5.4, कांगड़ा 9.9, मंडी 7.6, बिलासपुर 6.7, चंबा 8.8, डलहाैजी 8.0, जुब्बड़हट्टी 7.2, कुकुमसेरी -3.1, सेऊबाग 4.5, बरठीं 6.2, सराहन 7.7 व ताबो में -5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

अधिकतम तापमान
 सोमवार को बिलासपुर और ऊना में अधिकतम तापमान 25.8, नाहन-सुंदरनगर में 24.2, कांगड़ा में 23.6, सोलन में 23.0, मंडी में 22.7, भुंतर में 20.1, शिमला में 17.6, मनाली में 14.4, डलहौजी में 11.4 और कल्पा में 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें