फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: रोहतांग की चोटियों पर जून में बर्फबारी, 22 जून को 4 जिलों के लिए बारिश-अंधड़ का येलो अलर्ट

Tue, 23 Jun 2026 11:42 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।

सार

हिमाचल के रोहतांग और पांगी की ऊंची चोटियों पर जून में ताजा बर्फबारी हुई है। कुल्लू और चंबा में बारिश से मौसम ठंडा हो गया, जबकि कई क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचा। मौसम विभाग ने चार जिलों में बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों रोहतांग दर्रा समेत पांगी की ऊंची चोटियों पर सोमवार को बर्फबारी हुई। कुल्लू और चंबा जिलों के निचले इलाकों में जमकर बारिश दर्ज की गई है। राजधानी शिमला में भी बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हुई। मैदानी जिलों में धूप खिली रही। मौसम विभाग ने 22 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में बारिश तथा अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में 26 जून तक मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में सोमवार को फिर मौसम ने करवट ले ली। रोहतांग दर्रा और अन्य ऊंची चोटियों पर सुबह से रुक-रुक कर बर्फबारी हाेती रही। निचले इलाकों में बारिश होने से मौसम काफी ठंडा हो गया है। जिला मुख्यालय में तेज हवाएं चलती रहीं। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला चंबा में पांगी की ऊपरी चोटियों सचे जोत, थालल, सुराल भुटोरी, सुराल वाटर फॉल और चस्क भुटोरी में हल्की बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई। हल्की बर्फबारी और बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। चंबा की कीड़ी पंचायत के मघेरनी, चचोह, मंगरोल, कीड़ी, खल्ला, खलनेरा, नौतोड़, रोनी, ओहला और तूती में सेब सहित फलदार पौधों और अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। इससे बागवानों को आर्थिक हानि हुई है।

रोहतांग की चोटियों पर जून में ताजा बर्फबारी, ठंड बढ़ी
सोमवार रात को कुल्लू व लाहौल की चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई है। रोहतांग की वादियां तो बर्फ से सफेद हो गई है। इससे पूरी घाटी में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रोहतांग सहित ऊंची चोटियों में पांच से 10 सेंमी तक बर्फ जमी है। हालांकि मंगलवार को मौसम साफ रहा और धूप खिलने पर सैलानियों ने बर्फ के बीच खूब मस्ती की है। वहीं पर्यटन कारोबारियों के भी चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें