ऊना में इस साल के सीजन का मंगलवार सबसे गर्म दिन रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 38.5 और शिमला में 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35.6, हमीरपुर में 34.5, कांगड़ा में 33.8, चंबा में 31.5, सुंदरनगर में 33.7, भुंतर में 31.0, कल्पा में 21.6, धर्मशाला में 27.8, नाहन में 31.7, केलांग में 17.9, सोलन में 29.6 और डलहौजी में 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
नाहन में सोमवार रात को न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। केलांग में 1.4, कल्पा में 5.2, मनाली में 7.0, शिमला में 12.7, कांगड़ा में 14.8, बिलासपुर में 14.9, हमीरपुर में 15.1, डलहौजी में 14.1 और धर्मशाला में 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।