फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 डिग्री पहुंचा ऊना का पारा, छूटने लगे पसीने

Sat, 30 Mar 2019 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मंडी में गर्मी से बचने के लिए छाते का सहारा लेतीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में गर्मियों के सीजन की शुरुआत होते ही पसीने छूटना शुरू हो गए हैं। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पांच अप्रैल तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में दिन के साथ-साथ अब रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है।

विज्ञापन


शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। शनिवार को शिमला में अधिकतम तापमान 24.2, कांगड़ा में 33.0, हमीरपुर में 32.6, बिलासपुर में 31.4, सुंदरनगर में 31.2, भुंतर में 30.4, चंबा में 29.6, नाहन में 28.8, सोलन में 28.0, धर्मशाला में 21.8, कल्पा में 18.8, डलहौजी में 16.8, केलांग में 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

उधर, शुक्रवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 15.7, धर्मशाला-नाहन-मंडी में 12.4, ऊना में 15.0, कांगड़ा में 15.2, बिलासपुर में 17.0, हमीरपुर में 16.1, चंबा में 11.9 और केलांग में 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें