फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचलः दो दिन अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी, 24 मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान

Mon, 20 May 2019 06:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों में सोमवार को भी ताजा हिमपात हुआ। बर्फ के फाहे मढ़ी तक गिरे। मनाली घाटी में तेज हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। राजधानी शिमला में दिन भर हल्के बादल छाए रहे। मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


22 और 23 को कई क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी हुई है। 24 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बने रहने के आसार हैं। सोमवार को मनाली की ऊंची चोटी मकरवे, शिकरवे, मनाली पीक, लददाखी पीक, सेवन सीस्टर पीक, पतालसू पीक, देउ टिब्बा, हनुमान टिब्बा, हामटा पास, चंद्र खणी पास, मांगण कोट, मनाली पास, शेतीधार व शलीण धार में फाहे गिरने से पहाड़ियां सफेद हो गई हैं।

विज्ञापन

लाहौल से सोमवार को ट्रायल के तहत परिवहन निगम की एक बस रोहतांग होकर मनाली पहुंची। मंगलवार से नियमित रूप से कुल्लू-मनाली से दो बसें लाहौल के लिए रवाना होंगी। केलांग से मनाली के बीच भी दो बसें चलेंगी। इसके अलावा कुल्लू की तरफ से तेल के चार टैंकर भी लाहौल भेजे जाएंगे। इसमें दो टैंकर एचआरटीसी तथा दो टैंकर एलपीएस के होंगे।

उधर, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 38.8, बिलासपुर 36.0, हमीरपुर 35.0, कांगड़ा 34.2, सुंदरनगर 33.8, भुंतर-चंबा-नाहन 33.0, सोलन 30.2, धर्मशाला 25.6, शिमला 24.2, कल्पा 21.6, डलहौजी 20.8 और केलांग में 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें