फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में तेज धूप, शाम को हुई बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी

Mon, 14 May 2018 01:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में रविवार को दूसरे दिन भी मौसम खराब रहा। रविवार दोपहर डेढ़ बजे तक तो तेज धूप रही, लेकिन उसके बाद गरज के साथ बारिश और आंधी शुरू हो गई। रोहतांग समेत ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात हुआ। सोलन, सिरमौर, मंडी, लाहौल और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई है। सोलन में टमाटर, शिमला मिर्च और निचले क्षेत्रों में आम व अन्य नकदी फसलों को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


सूबे के किसानों को पिछले एक सप्ताह में करीब 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। साथ ही संभावना जताई है कि मैदानों में 16 के बाद धूप खिलेगी जबकि मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 19 मई तक मौसम खराब रहेगा।

रविवार को सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर से मौसम का मिजाज बिगड़ना शुरू हो गया। प्रदेश के सिरमौर में ऊपरी क्षेत्रों में कई जगह हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। रोहतांग व ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात दर्ज किया गया। वहीं निचले क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज हवाएं चलने से फलदार पौधों को भारी नुकसान पहुंचा है और आम में लगे फल झड़ गए हैं।
विज्ञापन


ऊपरी क्षेत्रों में भी सेब व अन्य फलों को क्षति पहुंची है। कई जगह गेहूं की कटाई का काम प्रभावित हुआ। हमीरपुर में रविवार शाम को तूफान से काफी नुकसान हुआ है। कई क्षेत्रों में बिजली के खंभे टूट जाने के कारण बिजली गुल रही। बिलासपुर के बरमाणा और आसपास के इलाकों में तेज अंधड़ से आम और लीची की फसल को भारी नुकसान हुआ है। पेड़ गिरने से बिजली गुल रही।

तेज हवाओं से गिरी निर्माणाधीन दीवार, 6 घायल

पांवटा में रविवार शाम को चली तेज हवाओं के कारण देवीनगर में निर्माणाधीन मकान की दीवार ढह गई। दीवार की चपेट में आने से छोटे बच्चों समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को पांवटा अस्पताल में पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल दो घायलों को नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

यह हादसा पांवटा नगर परिषद कमेटी के वार्ड नंबर 10 देनीनगर में कृपालशिला गुरुद्वारा के समीप पेश आया। यहां उत्तर प्रदेश का सहारनपुर निवासी लक्ष्मण सिंह जो कि दस सालों से अपने परिवार के साथ यहां रह रहा है। वह यहां अपने मकान का निर्माण स्वयं ही कर रहा था।

रविवार शाम को अचानक चली तेज हवा के कारण मकान की एक दीवार ढह गई। जिस कारण 32 वर्षीय बिंदू रानी पत्नी लक्ष्मण, 15 वर्षीय  इंद्रजीत सिंह पुत्र बाबु राम, 10 वर्षीय आदित्य पुत्र लक्ष्मण, 11 वर्षीय अर्जुन पुत्र लक्ष्मण तथा दो महिलाएं भी आंशिक रुप से घायल हो गईं।

सभी घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा उपचार को पहुंचाया गया। उपचार के बाद बिंदु रानी व इंद्रजीत सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ऊना का पारा 41.8 डिग्री पहुंचा

रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.8, शिमला में 25.4, सुंदरनगर में 35.7, भुंतर में 28.6, कल्पा में 15.6, धर्मशाला में 31.2, नाहन में 34.8, केलांग में 11.4, सोलन में 31, बिलासपुर में 39, कांगड़ा में 35.8, हमीरपुर में 38.9, चंबा में 31.6 और डलहौजी में 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें