फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather Update: मौसम साफ रहने से एक से दो डिग्री तक चढ़ा पारा

Sun, 04 Oct 2020 07:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश भर में 10 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। राज्य में पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। राजधानी शिमला सहित आसपास के पर्यटक स्थलों में रविवार को मौसम साफ रहा और दिन भर बाजारों में पर्यटकों से चहल पहल बनी रही। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार केलांग में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस और ऊना में सबसे अधिक अधिकतम 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान शिमला में 14.6, सुंदरनगर 14.6, भूंतर 13.5, कल्पा 8.0, धर्मशाला 17.2, ऊना 16.0, नाहन 19.9, केलांग 4.4, पालमपुर 13.5, सोलन 13.0, मनाली 7.6, कांगड़ा 15.6, मंडी 15.1, बिलासपुर 16.5,  हमीरपुर 16.3, चंबा 13.8, डलहौजी 14.7 और कुफरी 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

अधिकतम तापमान शिमला में 24.8, सुंदरनगर 31.9, भूंतर 31.9, कल्पा 23.5, धर्मशाला 26.4, ऊना 35.8, नाहन 31.6, सोलन 31.5, कांगड़ा 32.1, बिलासपुर  33.5, हमीरपुर 33.2, चंबा 31.3, डलहौजी 19.3 और केलांग 19.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें