फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल भी बारिश के आसार, पांच से भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी

Fri, 03 Jul 2020 06:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी शिमला और धर्मशाला में शुक्रवार को बादल जमकर बरसे, जबकि मैदानों में धूप खिली रही। शनिवार को भी प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं। पांच से सात जुलाई तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी हुई है। नौ जुलाई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पांच जुलाई से प्रदेश में मानसून रफ्तार पकड़ेगा। जिला कांगड़ा के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को तूफान और मूसलाधार बारिश हुई। बैजनाथ में तेज बारिश का पानी दुकानों में घुस गया। लंज में बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलीं। शुक्रवार को शिमला में सुबह के मौसम साफ रहा। करीब 11 बजे से दो बजे तक शहर में बारिश हुई।

धर्मशाला और पालमपुर में भी बादल बरसे। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.6, कांगड़ा 34.6, बिलासपुर 34.0, सुंदरनगर 34.3, भुंतर 34.2, हमीरपुर 33.8, चंबा 33.5, नाहन-सोलन 32.0, धर्मशाला 30.2, कल्पा 28.0, शिमला 24.1, केलांग 24.8 और डलहौजी में 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें