फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में फिर बढ़ने लगी गर्मी, ऊना में 40 डिग्री पहुंचा पारा

Thu, 27 Jun 2019 07:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल में मौसम साफ होते ही गर्मी दोबारा बढ़ना शुरू हो गई है। ऊना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने एक जुलाई तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं।

विज्ञापन


दो जुलाई से झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसी दौरान प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने की भी संभावना है। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

गुरुवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 37.0, हमीरपुर में 36.4, कांगड़ा में 36.2, चंबा में 35.6, सुंदरनगर में 34.7, भुंतर में 34.6, नाहन में 33.1, सोलन में 31.6, धर्मशाला में 27.2, शिमला में 25.4, कल्पा में 23.7, डलहौजी में 22.8 और केलांग में 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार

फाइल फोटो
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में और अधिक वृद्धि होने का पूर्वानुमान भी जताया गया है। 29 जून से एक जुलाई तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

उधर, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बुधवार रात को ऊना में न्यूनतम तापमान 24.0, हमीरपुर में 23.3, नाहन में 21.4, धर्मशाला में 20.6, शिमला में 17.3 और  केलांग में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें