प्रदेश के सभी क्षेत्रों में रविवार को मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार से हिमाचल में दोबारा बारिश होने के आसार जताए हैं। 16 से 19 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है।
उधर, शनिवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
शनिवार को शिमला में अधिकतम तापमान 21.4, ऊना में 34.6, नाहन में 29.8, सोलन में 26.5, कांगड़ा में 30.7, बिलासपुर में 32.4, हमीरपुर में 31.6, चंबा में 29.0, धर्मशाला में 26.4, सुंदरनगर में 30.5, भुंतर में 28.6, कल्पा में 18.0 और डलहौजी में 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
उधर, शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.4, कल्पा में 3.5, मनाली में 2.0, शिमला में 11.4, ऊना में 14.7 और नाहन में 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।