फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: मंडी-नाहन में बरसे बादल, हिमाचल में 4 जुलाई तक मौसम खराब

Fri, 30 Jun 2023 08:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए हैं। 4 जुलाई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मंडी जिले के कई क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह करीब 12:30 बजे जोरदार बारिश हुई। 
विज्ञापन
नाहन में जमकर हुई बारिश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मानसून सामान्य रहा। मंडी और नाहन में ही बादल बरसे। राजधानी शिमला में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए हैं। 4 जुलाई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मंडी जिले के कई क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह करीब 12:30 बजे जोरदार बारिश हुई। सरकाघाट, बलद्वाड़ा, सुंदरनगर, बल्ह, धर्मपुर, सराज और नाचन क्षेत्र में बादल झमाझम बरसे। बारिश के चलते सरकाघाट की खुडला पंचायत में दसिऊं में मकान पर पीपल के पेड़ की शाखाएं गिरने से यह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


इससे एक व्यक्ति घायल हो गया। इस हादसे में एक अन्य मकान को भी क्षति पहुंची है। उधर, सुंदरनगर के भवाना में टनल-5 के दोनों छोर पर पहाड़ी से भूस्खलन का दौर जारी है। शुक्रवार को हुई भारी बारिश के चलते भारी मलबा टनल के दोनों तरफ की सड़क पर गिरने से यातायात को वनवे करना पड़ा है। शुक्रवार को एनएच मंडी से पंडोह तक मलबे को हटाने के लिए 11 बजे से 12 बजे तक ट्रैफिक रोका गया। बाद में यातायात सुचारू चलता रहा। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.2, मंडी-हमीरपुर में 31.3, चंबा में 30.4, कांगड़ा में 29.7, सोलन में 29.0, धर्मशाला में 27.0 और शिमला में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें