फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में तीन दिन बारिश-बर्फबारी, 12 जनवरी के लिए येलो अलर्ट

Tue, 10 Jan 2023 09:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमलाअमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश के निचले व मैदानी भागों में बारिश की संभावना है। जबकि मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। स्थानीय लोगों व पर्यटकों को संबंधित विभागों की ओर से जारी एडवाइजरी व दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। 
विज्ञापन
अटल टनल में बर्फ देखने उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में तीन दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 11 से 13 जनवरी तक राज्य में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान निचले व मैदानी भागों में बारिश की संभावना है। जबकि मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 12 जनवरी को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले के कुछ भागों के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय लोगों व पर्यटकों को संबंधित विभागों की ओर से जारी एडवाइजरी व दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

विज्ञापन


14 जनवरी को भी मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में मौसम खराब रह सकता है। 15 जनवरी से मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं, मंगलवार को प्रदेश की राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ बना रहा। धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली है। उधर, मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और सोलन के कुछ क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय धुंध छाने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। धुंध के कारण मैदानी जिलों में यातायात प्रभावित हो रहा है। 

आज रात से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, शिमला शहर में भी बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और शिमला की मध्य और ऊंची पहाड़ियों में 11 जनवरी दोपहर बाद या शाम से बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है।  इस दौरान शिमला शहर में भी हिमपात होने की संभावना है। जिला प्रशासन शिमला, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, मंडी, कांगड़ा को  खराब मौसम की स्थिति के मद्देनजर पर्यटकों की आवाजाही पर भी निगरानी रखने का अनुरोध किया गया है। 
विज्ञापन


सोलंगनाला से आगे जा सकेंगे फोर वाई फोर वाहन
बीते दिन हुई बर्फबारी की वजह से पर्यटक वाहनों को सोलंगनाला बैरियर से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। पर्यटक वाहनों को सोलंगनाला बैरियर से आगे केवल फोर वाई फोर वाहनों में भेजा गया।  सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 बजे के बीच केवल फोर बाई फोर वाहनों में ही पर्यटक अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल तक जा सकते हैं।

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.5, सुंदरनगर 3.5, भुंतर 4.0, कल्पा 0.0, धर्मशाला 7.2, ऊना 4.5, नाहन 10.3, केलांग माइनस 2.7, पालममपुर 5.4, सोलन 4.3, मनाली 5.0, कांगड़ा 5.8, मंडी 4.1, बिलासपुर 7.0, हमीरपुर 4.0, चंबा 5.8, डलहौजी 6.6, जुब्बड़हट्टी 11.1, कुफरी 6.1, कुकुमसेरी माइनस 1.9, नारकंडा 4.6, कसौली 11.0, रिकांगपिओ 4.1, सेऊबाग 4.6, धौलाकुआं 6.8, बरठीं 4.7, पांवटा साहिब 7.0 और सराहन में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

अधिकतम तापमान
डलहौजी में अधिकतम तापमान 12.7, चंबा 21.1, कुकुमसेरी 8.7, केलांग 6.2, धर्मशाला 21.2, कांगड़ा 22.0, भुंतर 23.6, हमीरपुर 20.9, सुंदरनगर 21.5, ऊना 18.4, कल्पा 13.0, बिलासपुर 21.0, शिमला 18.4, कुफरी 12.4 और कसौली में 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें