फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather Update : हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, 14 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

Thu, 13 Aug 2026 03:37 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने 13 से 19 अगस्त तक कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 14 अगस्त को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 17 और 18 अगस्त को फिर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति में तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
रिज मैदान शिमला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में अगले सात दिन मौसम सक्रिय रहने वाला है। मौसम विभाग के 13 अगस्त को जारी बुलेटिन के अनुसार 13 और 14 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 13 अगस्त को एक-दो स्थानों पर भारी बारिश, जबकि 14 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


14 अगस्त को इन जिलों में ज्यादा बारिश का खतरा
जिला मौसम चेतावनी के अनुसार 14 अगस्त को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। कांगड़ा और मंडी में बारिश का असर अगले कई दिनों तक बने रहने का अनुमान है। सिरमौर में 14 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। शिमला में 16 और 17 अगस्त को एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, जबकि सोलन में 17 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान है।

17 और 18 अगस्त को भी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 अगस्त को भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 17 और 18 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि 19 अगस्त को फिर कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन


कांगड़ा में 13 से 17 अगस्त तक लगातार एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मंडी में 14 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। बिलासपुर में 14 और 15 अगस्त को भारी बारिश तथा 17 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

किन्नौर-लाहौल स्पीति में तेज हवाएं
13 से 19 अगस्त के दौरान किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी इसी अवधि के दौरान आंधी-तूफान, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
विज्ञापन

बारिश के साथ भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा
मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की स्थिति में संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, मलबा खिसकने और अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई है। नदियों, नालों और अन्य जल निकायों में जलस्तर बढ़ सकता है। निचले इलाकों में जलभराव और बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ने से यातायात प्रभावित होने की संभावना भी है।

विभाग ने लोगों को भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचने, नदी-नालों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और मौसम संबंधी अलर्ट पर नजर रखने की सलाह दी है। वाहन चालकों को गति सीमा और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

तापमान में अगले दिनों में गिरावट संभव
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में ज्यादातर जगहों पर 2 से 10 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और कई स्थानों पर तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री अधिक रहा। विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें