सराज, नाचन और धर्मपुर, सरकाघाट में भी बारिश से सड़कों पर ल्हासे गिरे हैं। जिला कुल्लू में गुरुवार को मौसम साफ रहा। सड़कों के बंद होने से मणिकर्ण के दुर्गम इलाकों में राशन खत्म हो गया है। जिले में 100 से अधिक गांवों में अभी भी बिजली बहाल नहीं हुई है। रामपुर बुशहर के तहत ब्रौनी और पशाडा खड्ड के पास एनएच पांच पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण वीरवार तड़के तीन बजे बाधित हो गया। एनएच प्राधिकरण ने 12 घंटे के बाद एनएच बहाल किया। राजधानी शिमला के विकासनगर में देवदार का पेड़ गिरने से गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।
इन जिलों में बाढ़ का अलर्ट
प्रदेश के चंबा, सिरमौर, शिमला, कुल्लू व मंडी जिले के लिए बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने को कहा गया है। संबंधित विभागों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
कहां कितनी बारिश
बुधवार रात को गुलेर में 74.2, सलूणी 62.2, सराहन 54.0, चुवाड़ी 41.0, सुंदरनगर 37.6,जोगिंद्रनगर 31.0, खेरी चंबा 29.6, धर्मशाला 25.2, रोहड़ू 25.0, नगरोटा सूरियां 24.8, डलहौजी 21.0, भरमौर 16.0, रामपुर बुशहर 12.0 और मनाली में 10.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.4, सुंदरनगर 22.7, भुंतर 20.9, कल्पा 14.2, धर्मशाला 20.2, ऊना 24.0, नाहन 23.1, केलांग 13.6, पालमपुर 19.5, सोलन 20.2, मनाली 17.0, कांगड़ा 23.1, मंडी 22.0, बिलासपुर 24.4, चंबा 22.7, डलहौजी 15.0, जुब्बड़हट्टी 19.9, कुफरी 15.0, कुकुमसेरी 14.3, नारकंडा 13.5, भरमौर 14.0, पांवटा साहिब 26.0 और देहरागोपीपुर में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
शिमला के छह उपमंडलों में स्कूल 28 जुलाई तक बंद
भारी बारिश को देखते हुए रामपुर बुशहर, जुब्बल, कोटखाई, रोहडू, चौपाल और ठियोग उपमंडल के तहत आने वाले सभी सरकारी व निजी स्कूल 28 जुलाई तक बंद किए गए हैं। वहीं, सीबीएसई व आईसीएसई से संबद्ध स्कूल विद्यार्थियों व स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने स्तर पर फैसला ले सकते हैं।