फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल माैसम: नालागढ़-रामशहर सड़क फिर धंसी; खड्ड में बनी झील, खतरे में निचले इलाके, इतने दिन बरसेंगे बादल

Fri, 04 Sep 2026 07:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/नालागढ़।

सार

सोलन जिले में नालागढ़-रामशहर मार्ग पर कुमारहट्टी के पास शुक्रवार को भारी भूस्खलन के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा करीब 15 फीट नीचे धंस गया।
विज्ञापन
नालागढ़-रामशहर सड़क फिर धंसी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नालागढ़-रामशहर मार्ग पर कुमारहट्टी के पास शुक्रवार को भारी भूस्खलन के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा करीब 15 फीट नीचे धंस गया। सड़क में गहरी दरारें पड़ने के बाद प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही रोक दी है। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और एहतियातन एक मकान खाली करवाया गया है। भूस्खलन से चिकनी खड्ड का प्राकृतिक बहाव रुक गया है, जिससे मलबे के पीछे पानी जमा होकर कृत्रिम झील बन गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि मलबे का अस्थायी बांध टूटने पर निचले क्षेत्रों में अचानक बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है। लोगों को खड्ड और इसके आसपास के क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

प्रदेश में 87 सड़कें, 27 बिजली ट्रांसफार्मर ठप
उधर, शुक्रवार शाम तक प्रदेश में 87 सड़कें, 27 बिजली ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं। शनिवार को कांगड़ा और सिरमौर में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। राजधानी शिमला में शुक्रवार को दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई। चंबा जिले में शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम खराब होने के कारण गौरीकुंड के लिए हेलिकॉप्टर उड़ानें प्रभावित रहीं। भरमौर और होली से सुबह के समय श्रद्धालुओं ने हेलिकॉप्टर के माध्यम से गौरीकुंड की यात्रा की, लेकिन दोपहर करीब एक बजे भरमौर क्षेत्र में मौसम खराब होने और घने बादल छाने के बाद उड़ानें रोकनी पड़ीं। इससे यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

24 घंटे से बंद जालंधर-मंडी-अटारी वाया धर्मपुर हाईवे खुला
कांगड़ा जिले में शुक्रवार सुबह मैदानी इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा। दोपहर बाद धर्मशाला समेत कई क्षेत्रों में बारिश हुई। मंडी जिला के धर्मपुर उपमंडल के पाड़च्छू ढांक में पहाड़ से गिरी चट्टानों और भारी मलबे के कारण करीब 24 घंटे से बंद जालंधर-मंडी-अटारी वाया धर्मपुर एनएच-003 को भी शुक्रवार शाम यातायात के लिए खोल दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी चट्टानों और मलबे को हटाने के बाद शाम करीब पांच बजे वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू हो सकी। हमीरपुर, ऊना जिले के कुछ क्षेत्रों में सुबह हल्की बारिश हुई। शिमला, सोलन, कुल्लू जिले में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। परवाणू में बीती रात एक निजी होटल में बारिश का पानी घुस गया। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के कुछ भागों में  10 सितंबर तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि, 7 सितंबर से बारिश में कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान
बिलासपुर 32.5
मंडी 31.6
ऊना 31.2
चंबा 30.1
कांगड़ा 29.9
सोलन 28.0
धर्मशाला 28.0
नाहन 25.9
शिमला 21.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें