फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: धर्मशाला में 27 साल बाद सबसे गर्म दिन रहा सोमवार

Mon, 06 Jun 2022 11:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 वर्ष 1995 में धर्मशाला में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज हुआ था। इसके बाद इस साल सोमवार को यहां का तापमान 37.5 डिग्री पहुंचा है।  बीते शनिवार को धर्मशाला का पारा 37 डिग्री पहुंचा था।
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने के पर्यटकों ने भागसूनाग तालाब में डूबकी लगाई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में 27 वर्षों बाद सोमवार को सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ है। वर्ष 1995 में धर्मशाला में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज हुआ था। इसके बाद इस साल सोमवार को यहां का तापमान 37.5 डिग्री पहुंचा है।  बीते शनिवार को धर्मशाला का पारा 37 डिग्री पहुंचा था। तब 13 वर्ष बाद धर्मशाला में सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज किया गया था। अब दो दिन के भीतर ही धर्मशाला का पारा 0.7 डिग्री चढ़ गया है।

विज्ञापन


यहां के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। रविवार रात को धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, कांगड़ा का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। सोमवार को कांगड़ा में अधिकतम पारा 39.7 डिग्री रहा। पालमपुर में भी अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री तक पहुंच गया है। कांगड़ा जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्र भी गर्मी से तप गए हैं।
विज्ञापन


तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र           अधिकतम    न्यूनतम
ऊना           44.2           22.7
हमीरपुर      40.1           19.2
बिलासपुर    40.0           23.0
कांगड़ा        39.7           22.2
नाहन          38.7           25.9
चंबा            38.6           19.3
धर्मशाला     37.5           24.2
सोलन         36.7          17.6
शिमला        28.8          20.1
कल्पा          25.3         10.2    
केलांग         22.1           8.8

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें