फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: मंडी के सुंदरनगर में होटल पर रात में गिरी आसमानी बिजली, 20 लाख का नुकसान

Wed, 23 Aug 2023 12:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मंडी

सार

Himachal Weather Update Today: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बादल आसमान से तबाही बनकर बरसे हैं। शिमला समेत प्रदेश की 530 सड़कें ठप हो गई हैं। आज और कल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 
विज्ञापन
होटल पर गिरी बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चंडीगढ़- मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सुंदरनगर के नौलखा स्थित रूप होटल पर रात करीब 1:30 बजे आसमानी बिजली गिरने से आगजनी की घटना हो गई। आधी रात को जब होटल पर बिजली गिरी उसे दौरान स्टाफ और यहां पर ठहरे हुए लोग सोए हुए थे। 
विज्ञापन


बिजली गिरने की जोरदार आवाज के बाद सभी भयभीत होकर बाहर की ओर भागे तो उन्होंने पाया कि आसमानी बिजली होटल के मुख्य भाग के ऊपर गिरी हुई है, जिसके कारण आगजनी शुरू हो गई है। होटल स्टाफ ने तुरंत सुंदरनगर के बीएसएल परियोजना के दावानल विभाग को इस बारे सूचित किया गया। 

सूचना मिलते ही दावानल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। रूप होटल के मालिक सुरेश ठाकुर ने बताया आसमानी बिजली के गिरने के कारण होटल को करीब 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सौभाग्य से किसी भी व्यक्ति को आसमानी बिजली गिरने के कारण कोई क्षति नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच फिर हुआ बंद
कुल्लू को जोड़ने वाली सड़कें बंद हो गई हैं। इस वजह से सैकडों वाहन फंस गए हैं। उधर, कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच चक्कीमोड़ में वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है। बारिश के बीच सुबह करीब 4:00 बजे पहाड़ी से मलबा और पत्थर सड़क पर आए हैं। इसके चलते सड़क पर से  सभी प्रकार के वाहनों की रफ्तार पर रोक लग गई है। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले 72 घंटों के दौरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में अधिकांश स्थानों पर मध्यम और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन

मंगलवार शाम को जारी मौसम बुलेटिन में आज के लिए कुछ स्थानों पर भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की 23-24 को प्रस्तावित परीक्षाएं नहीं होंगी। पच्चीस से परीक्षाएं तय शेड्यूल में जारी रहेंगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें